logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से शहडोल जाना हुआ आसान, शूरू हुई साप्ताहिक ट्रेन


नागपुर: शहडोल से नागपुर आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलमंत्रालय ने मध्यप्रदेश के शहडोल से नागपुर के बिच ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है। दोनों शहरों के बीच सप्ताह में एक बार यह ट्रेन चलेगी।ज्ञात हो कि, बीते कई समय से नागपुर से शहडोल के लिए सीधी ट्रेन सेवा शूरू करने की मांग की जारही थी। 

शुक्रवार को रेलवे द्वार जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन सांख्य 11201 हर सोमवार को नागपुर से सुबह 11.45 मिनट पर रवाना होगी। जिसके बाद छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, उमरिया होते हुए रात 12.15 शहडोल पहुंचेगी। वहीं मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ट्रेन सांख्य 11202 शहडोल से रवाना होगी और उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, सिवनी और छिंदवाड़ा होते हुए बुधवार सुबह पांच बजे नागपुर पहुंचेगी।

453 किलोमीटर की दूरी को ट्रेन नागपुर से जाते समय 12.35 मिनट में तय करेंगी। वहीं वापसी के समय वह मात्रा 10.30 घंटे में नागपूर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 डब्बे होंगे जिसमें 11सिल्पर, चार जनरल, चार थर्ड एसी और एक सेंकड एसी होगा। इसी के साथ ट्रेन में दो पार्सल यान भी होंगे। वहीं ट्रेन का मेंटेनेंस का जिम्मा नागपुर मंडल का होगा। हालांकि, ट्रेन कब शूरू होगी यह बात सामने नही आई है।