logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: बाघ के हमले में चरवाहे की मौत, कोंढाळी वनपरिक्षेत्र की घटना


नागपुर: काटोल तहसील के कोंढाळी वनपरिक्षेत्र के कातलाबोडी में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां पालतू जानवरो को चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चरवाहे की पहचान अमोल अंबादास मंगभाते के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही  में हड़कंप मच गया, वहीं जानकारी मिलते ही कोंढाळी वनपरिक्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमोल शनिवार को अपने जानवरो को चराने के लिए निकले। रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान कोंढाळी वनपरिक्षेत्र के वन अधिकारियो को भी सूचना दी है। जानकारी मिलते ही सभी मौके पर पहुंचे और अमोल को ढूढना शुरू किया। 

इसी दौरान रात रात करीब एक से दो बजे मृतक का शव बरामद हुआ। बाघ के हमले में मौत होने की बात सामने आते ही तुरंत इस बात की जानकारी कोंढाळी पुलिस को दी गई। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में रोष का माहौल है।

बाघ को जल्द से  जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए ग्रामीणों को समझते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और विधायक अनिल देशमुख ने ग्रामीणों से बात की और उन्हें समझाया, तब जाकर लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। वहीं कुछ समय बाद देशमुख खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिसर से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।