logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: फिर शिवशाही में लगी आग, बाल-बाल बचे 38 यात्रियों की जान


नागपुर: राज्य परिवहन निगम की बसों आग लगने की घटना बढ़ती जारही है। चार अप्रैल को नागपुर-अमरावती जा रही शिवशाही में आग लग गई थी। वह घटना पुरानी नहीं हुई थी कि, गुरुवार को फिर एक बार ऐसा ही एक हादसा हो गया। जहां भंडारा जारही शिवशाही में आग लग गई।हालांकि, चालक और परिचालक की सतर्कता से तुरंत यात्रियों को बस से उतारा गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

गणेशपेठ स्थित डिपो की शिवशाही बस क्रमांक एमएच-09, ईएम-1293 गुरुवार को रोजाना की तरह नागपुर से भंडारा के लिए रवाना हुई। सुबह करीब नौ बजे मौदा रोड स्थित बस के साइलेंसर एरिया से अचानक धुआं निकलने लगा। जब यह स्थिति बस के चालक-वाहक द्वारा देखी गई, तो बस को तुरंत रोक दिया गया और यात्रियों को उतार दिया गया। बस में करीब 38 यात्री सवार थे।

इस बीच एसटी कर्मचारियों ने बस में मौजूद अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में एसटी निगम के नागपुर मंडल नियंत्रक कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइलेंसर को रबर से छुआ गया था. इतने में रबर में आग लग गई और धुआं निकलने लगा। लेकिन उन्होंने दावा किया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और बस को कोई नुकसान नहीं हुआ।