logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वन अपराधों को रोकने बनेगा स्पेशल सेल, सरकार को जल्द प्रस्ताव


नागपुर: महाराष्ट्र में होने वाले वन अपराधों को रोकने के लिए एक स्पेशल सेल बनाये जाने की तैयारी है। इस सेल के कामकाज और नियमों को ड्राफ्ट किये जाने का काम फ़िलहाल शुरू है जिसे मंजूरी के लिए वन प्राधिकरण और राज्य सरकार के पास भेजा जायेगा।

राज्य में होने वाले वन अपराधों के नियंत्रण और रोकने के लिए राज्य के वन विभाग द्वारा एक स्पेशल सेल का गठन किये जाने की तैयारी है। मौजूदा समय में वन क्षेत्र में होने वाले अपराधों की जांच की जिम्मेदारी आरएफओ और एसीएफ की होती है लेकिन अब ऐसे मामलों की जांच के लिए एक अलग से ही सेल बनाये जाने का प्रयास शुरू है। 

वन विभाग के मुताबिक वन अपराधों की जांच के लिए वन अधिकारियों के नियमित कामकाज प्रभावित होते है। इसे रोकने  खास यूनिट की तैयार कर दी जायेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने स्पेशल सेल के गठन के लिए ड्राफ्ट को तैयार कर लिया है। जिसे मंजूरी के लिए अगले हफ्ते राज्य सरकार के पास भेजा जा सकता है। यह सेल न केवल राज्य के होने वाले वन अपराधों पर नियंत्रण का काम करेगा बल्कि ऐसे मामले जिनमे जो कई राज्यों से सम्बंधित हो उन पर भी काम करेगा।

देखें वीडियो: