logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ़्तार कार ने दो पहिया को मारी टक्कर, फ्लाईओवर के निचे गिरने से माँ और बच्चे की मौत


नागपुर: सदर फ्लाईओवर पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने दुपहिया सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में फ्लाईओवर से नीचे गिर कर पत्नी और उसके 11 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई ।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर फ्लाईओवर पर एसबीआई बैंक के सामने यह दुर्घटना हुई थी। गुरुवार देर रात करीब 11:15 बजे के दौरान फरियादी पारडी निवासी कृष्णानंद आत्राम अपनी दुपहिया गाड़ी पर पत्नी योगेश्वरी और 11 वर्षीय बेटे आलोक के साथ सदर फ्लाईओवर के ऊपर से जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी दुपहिया गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी इस दुर्घटना में कृष्णानंद घायल होकर वहीं पर गिर गए जबकि पत्नी और उनका बच्चा फ्लाईओवर से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का जाम लग गया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और घायल कृष्णानंद को भी इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनके भी दोनों पैरों और कमर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। 

पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमररों को खंगाल रही है ताकि इस अज्ञात कार चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जा सके। हालांकि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस फ्लाईओवर पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसके चलते फ्लाईओवर के निर्माण  और उसके नक़्शे पर ही आक्षेप भी उठे थे।