logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बोरुजवाड़ा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार पलटी, एक गंभीर घायल; नागपुर–भोपाल मार्ग पर हुआ हादसा


नागपुर/सावनेर: सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के नागपुर–भोपाल मार्ग पर बोरुजवाड़ा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने तत्काल SDPO सागर खर्डे को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और सावनेर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड की मदद से घायलों को तत्काल सावनेर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ब्रिजेश ठाकुर (30), निवासी कवठा, पाटणसावंगी, जिला नागपुर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया।

तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खोने की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, MH 48 AC 4641 नंबर की कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री भी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सावनेर पुलिस हादसे के कारणों और वाहन में सवार यात्रियों की संख्या समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।