logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंद्र सिंगल का अचानक "फुट" पेट्रोलिंग, जनता ने सराहा


नागपुर: शहर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल ने सोमवार शाम शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले इलाकों में अचानक फूट पेट्रोलिंग कर सभी को चौंका दिया। इस दौरान उन्होंने सदर, सीताबर्डी, तहसील और पांचपावली थाना क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों का दौरा किया और आम नागरिकों से सीधे संवाद साधा।

पेट्रोलिंग के दौरान डॉ. सिंगल ने मेश्राम चौक, गड्डीगोदाम, एलआईसी चौक, व्हेरायटी चौक, रेल्वे स्टेशन परिसर, गीतांजली टॉकीज, मोमिनपुरा, और खटीक चौक जैसे इलाकों में पुलिस अधिकारियों और अमले के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने खासतौर पर यातायात में बाधा पहुंचा रही फुटपाथ की दुकानों और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पांचपावली थाना क्षेत्र के नंदगिरी रोड पर हुए हालिया हत्या मामले के स्थल पर भी उन्होंने दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा, स्वसंरक्षण का अभ्यास कर रही छात्राओं से संवाद करते हुए एक छात्रा की लाइब्रेरी की मांग पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. सिंगल ने स्पष्ट कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए सभी जांच टीमों, गुप्तचर शाखा और पुलिस अधिकारियों को चौकस रहने को कहा गया है।

नागरिकों ने पुलिस आयुक्त के इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि रोज ऐसा पेट्रोलिंग हो तो अपराधों में जरूर कमी आएगी। यह दौरा पुलिस विभाग के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ है।