logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नए साल में स्वाइन फ्लू ने ली एक की बलि, छह नए मामले आये सामने 


नागपुर: शहर में स्वाइन फ्लू से एक मरीजे के मरने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी महीने में अभी तक स्वाइन फ्लू के छह मरीज सामने आचुके हैं। जिनमे से एक की मौत हो गई है। 

शुक्रवार को स्वाईन फ्लू मृत्यु विश्लेषण समिति की हुई बैठक हुई। इस बैठक में जनवरी महीने में शहर के अंदर आए स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या की समीक्षा की गई। मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरने वाले व्यक्ति की उम्र 72 वर्ष थी। हालांकि, अन्य पांच मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 

2022 में 21 लोगों की हुई थी मौत 

वर्ष 2022 में  नागपुर महानगर पालिका के आधीन आने वाले इलाकों से स्वाइन फ्लू के 371 मरीज सामने आए थे। जिनमें से 21 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 350 मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था जहां सभी ठीक होकर अपने घर चले गए थे।