logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: टाटासूमो और बाइक में भिड़ंत, एक की मौत; एक गंभीर घायल


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाले रामटेक थाना अंतर्गत टाटासुमों एवं मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत में जहां एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान विलाश टेंभरे के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुमसर-रामटेक मार्ग स्थित शिरपुर बोरी शिवार के पास टाटासुमों चालक हरिशंकर त्रिवेदी रामटेक से तुमसर की ओर जा रहा था, जिसमें विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार गोदिंया निवासी विलाश टेंभरे एवं सुमित हरिनखेडे की टाटासुमों से टक्कर हो गई, जिसमें विलाश टेंभरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित हरिनखेडे गंभीर रूप से घायल हो गया। 

प्रकरण की जानकारी मिलने पर रामटेक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए रामटेक उपजिला रूग्णालय भेजा गया है, जबकि घायल को नागपुर मेवा हास्पिटल में भेजा गया है। रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि टाटासुमों चालक फरार हो गया है।