logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: संविदा के आधार पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जिला परिषद् के प्रस्ताव को सरकार ने किया मंजूर


नागपुर: जिला परिषद् द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने नागपुर जिला परिसद के शिक्षक भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार ने जिला परिषद को मानधन तत्व के तहत शिक्षकों की भर्ती की अनुमति दी है.. इस निर्णय के बाद जिला परिषद में साढ़े आठ सौ से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी।।

राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने नागपुर जिला परिषद को शिक्षकों की भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की है. जिला परिषद ने नियुक्त शिक्षकों को मानधन दिए जाने के संबंध में राज्य सरकार से परामर्श माँगा था. जिस पर सरकार ने जिला खनिज निधि से नियुक्त किये जाने वाले शिक्षकों को मानधन दिए जाने का निर्देश दिया है. सरकार के इस आदेश के बाद अपनी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से जूझ रही जिला परिषद साढ़े आठ सौ से अधिक शिक्षकों की भर्ती कर सकेगी।