logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गर्मी अभी और झुलसाएगी, मौसम विभाग ने 14-15 मई को हिट वेव की दी चेतावनी


नागपुर: प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। बेमौसम की बारिश कम हो गई है और सूर्यनारायण ने उतनी ही ताकत के साथ कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में पारा तेजी से चढ़ रहा है और 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने शहर में हिट वेव की चेतावनी दी है। जिले सहित पूरे विदर्भ में तापमान 45 के पार पहुंच सकता है। 

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा। दिन-ब-दिन गर्मी की प्रचंडता बढ़ती जाएगी और नागरिकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह के अंत और अगले सप्ताह की शुरुआत लू के साथ होगी। शुक्रवार को अकोला में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अन्य शहरों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

भले ही विदर्भ इस तापमान का अभ्यस्त है, लेकिन हाल के दिनों में मुंबई, पुणे शहरों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने मुंबई के साथ कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में लू बढ़ने की चेतावनी दी है। राज्य में स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी नागरिकों को सतर्क किया है और सावधानी बरतने की अपील की है।