logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुत्ते के हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत, नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ किया आंदोलन


नागपुर: जिले के मौदा शहर के गणेश नगर में आवारा कुत्तों के हमले से एक 3 वर्षीय लड़के की  मृत्यु हो गई।  इस घटना से शहर में खलबली मच गई है। वहीं कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से प्रशासन के खिलाफ भी लोगों में नाराजगी है।

ये घटना मंगलवार शाम मौदा शहर के गणेश नगर में हुई.  अंकुश शहाणे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। उनका 3 साल का बेटा वंश घर के सामने खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों ने उसे काट लिया  जिससे वो  गंभीर रूप से घायल हो गया।  इस घटना के बाद उसे  तुरंत मौदा के ग्रामीण अस्पताल में ले जाय गया , जहां  लेकिन इलाज के दौरान वंश की मौत हो गई. बेटे की मौत से शहाणे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

मौदा के निवासियों ने पहले भी नगर पंचायत प्रशासन से आवारा कुत्तों से निपटने के लिए  ठोस कदम उठाने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का  कदम नहीं उठाये जाने के कारण शहर में ऐसी घटनाएं बढ़ गयी हैं. ये कुत्ते होटल, ढाबों, मंगलकार्यालयों, मटन मार्केट के आसपास झुंड बनाकर रहते हैं।

उन्हें वहीं खाना मिल जाता है या फिर वे शहर की अलग-अलग रिहायशी इलाके में घूमते रहते हैं। पिछले महीने भी एक ऐसी घटना हुई थी जिसमें एक छोटी बच्ची को आवारा कुत्तों ने घायल कर दिया था.  अब इस घटना के बाद नागरिक प्रशासन का खिलाफ काफी नाराज है।