logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पुराने विवाद पर तीन युवको ने किया हमला, गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती


नागपुर: एमआईडीसी थाना अंतर्गत पुराने विवाद में तीन युवको ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया और उसके बाद फरार हो गए। घायल युवक गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित आशीष घश्याम हिरनखेड़े (21, रमाबाई आंबेडकर) की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के पहचान सचिन रामबाबू महतो (22, दाते ले आउट, जयताला), निखिल खम्मा वर्मा और रवि गणपत वर्मा (32) दोनों आरोपी जनहित सोसाइटी, जयताला निवासी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित और आरोपी सचिन के बीच पहले डीजी बजने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर 19 तारीख को पीड़ित का इसी को लेकर दोबारा विवाद हो गया। यह होते देख अन्य आरोपी निखिल खम्मा वर्मा और रवि गणपत वर्मा दोनों मौके पर पहुंचे और पीड़ित के साथ हाथापाई करने लगे। इसी दौरान आरोपी निखिल और रवि ने पीड़ित को पकड़ लिया लिया वहीं सचिन बेल्ट और लोहे की रॉड से उसे मारने लगा। 

इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित हाथ, पैरो और सर पर कई वार किये। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद तुरंत इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की जांच जारी है।