logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पंचशील चौक पर आपली बस से भिड़ा टिप्पर, हादसे में महिला कंडक्टर गंभीर रूप से घायल


नागपुर: पंचशील चौक में सोमवार सुबह एक आपली बस को तेज रफ्तार अज्ञात टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि बस की महिला कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद आरोपी टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के समय बस में मौजूद यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार खापरी डिपो की इलेक्ट्रिक आपली बस अपनी नियमित फेरी पर वर्धा रोड से झासीरानी चौक ओर आ रही थी। पंचशील चौक से जब यह बस गुजर रही थी उसी दरम्यान पत्रकार भवन की ओर से आ रही एक टिप्पर बस से टकरा गयी। 

इस हादसे में बस की कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक को मामूली चोट आयी हैं। बस में करीब चार यात्री सवार थे, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई। मामले में चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस फरार टिप्पर चालक की तलाश में जुटी है।