logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से बुटीबोरी रोड होगी सिक्स लेन, जामठा में बनेगा देश का पहला ‘बर्ड-पार्क’


नागपुर: एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से रिंग रोड जंक्शन और रिंग रोड से बुटीबोरी फ्लाईओवर तक की सड़क छह-लेन होने वाली है और अमरावती रोड पर वाडी से कोंढाली तक की सड़क भी छह-लेन होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर जैसा डबल डेकर ढांचा होगा और उसके ऊपर मेट्रो चलेगी, जिससे बुटीबोरी की दूरी कम हो जाएगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर शहर के लिए 'नागपुर सिटी पैकेज -1' के तहत, बुटोबोरी से फेट्री फोर-लेयर रिंग रोड-बाईपास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामटेक सांसद कृपाल तुमाने, हिंगणे विधायक समीर मेघे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गडकरी ने कहा कि रिंग रोड को जोड़ने का काम अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नई बाहरी रिंग रोड हिंगना और बुटीबोरी के दो औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली एक कड़ी के रूप में नियोजित विकास के लिए तैयार होगी। इस सड़क के किनारे लॉजिस्टिक पार्क स्थित होंगे। इस बाहरी रिंग रोड के अमरावती रोड तक पहुंचने के बाद, निचले अंडरपास से फेटरी तक रिंग रोड का काम पूरा होगा और वही रिंग रोड कामठी तक जारी रहेगा।

वहीं, गडकरी ने यह भी बताया कि देश का पहला 'बर्ड पार्क' जामठा के पास 8 हेक्टेयर में विकसित किया जाएगा और इसमें विभिन्न प्रकार के फलों के पौधे लगाए जाएंगे ताकि पक्षी अपने प्राकृतिक आवास में रह सकें। इसके साथ ही एक साइकिल ट्रैक और एक कॉफी शॉप भी बनाई जाएगी। गडकरी ने हिंगना शहर के नियोजित विकास के लिए यहां अतिक्रमण हटाने और सड़कों को चौड़ा करने का भी सुझाव दिया।