logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur : निजी ट्रैवल्स बसों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 टीमें तैनात


नागपुर: शहर में ट्रैफिक पुलिस ने निजी ट्रैवल्स बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। अवैध रूप से सड़क पर खड़ी रहने या यात्रियों को चढ़ाने–उतारने वाली बसों पर अब सीधा शिकंजा कसा जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने सात विशेष टीमें तैनात की हैं।

कार्रवाई का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान शहर में कहीं भी नियम विरुद्ध पार्किंग या रुकने वाली बसें पुलिस की गिरफ्त में आएंगी। नए यातायात नियमों के मुताबिक, अब इनर रिंग रोड और उसके दायरे में निजी बसों को पार्किंग, पिक-अप या ड्रॉप की अनुमति नहीं है। बसें केवल निर्धारित पार्किंग स्थल या इनर रिंग रोड के बाहर तय स्थानों से ही यात्रियों को ले सकेंगी।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नागपुर की करीब 30 लाख आबादी पर 20 लाख दोपहिया और 5 लाख चारपहिया वाहन दर्ज हैं। ऐसे में बड़ी बसों के अवैध रूप से खड़े होने से जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति लगातार बढ़ रही थी। इसी समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।

यह कार्रवाई फिलहाल 12 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान सेंट्रल एवेन्यू, जाधव चौक, कॉटन मार्केट, गीतांजलि चौक, रहाटे कॉलोनी चौक, रवि नगर चौक, दिघोरी चौक, छत्रपति चौक समेत प्रमुख हाईवे मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।