logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑटो के काट से सड़क पर गिरे दोपहिया चालक के ऊपर से गुजरा ट्रक, मौके पर ही मौत


नागपुर: शहर के ऑटोमोटिव चौक पर बेहद दर्दनाक घटना हुई। जहां ऑटो की कट से सड़क पर गिरे दोपहिया चालक को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद ट्रक और ऑटो चालक मौके पर अपने वाहन को छोड़ कर भाग गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे के दरमियान ऑटोमेटिक चौक के पास एनआईटी प्लाजा स्थित कामठी रोड पर यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक ऑटो का कट लगने के बाद यह दुपहिया सवार सड़क पर गिरा था जिसे दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने पुलिस को दी थी। घटनास्थल पर पहुंची यशोधरा नगर पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और मामले में आगे की जांच कर रही है।