logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जरिपटका में MD ड्रग्स बेचते दो गिरफ्तार


नागपुर: पुलिस के 'ऑपरेशन थंडर' के तहत शहर में चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जरिपटका पुलिस ने चावला चौक इलाके से MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स बेच रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक जरिपटका के चावला चौक में MD ड्रग्स बेचने के लिए खड़े हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और नितेश विखानी और आकाश केवलरमानी नामक दो युवकों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 5 ग्राम MD ड्रग्स और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

जरिपटका पुलिस थाने के PI अरुण क्षीरसागर ने बताया कि ये दोनों युवक लंबे समय से जरिपटका इलाके में अपने जान-पहचान वाले ग्राहकों को MD ड्रग्स मुहैया करा रहे थे। पुलिस को इनकी गतिविधियों की गुप्त जानकारी मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने यह MD ड्रग्स कहां से हासिल की थी। इस गिरफ्तारी से शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को एक और झटका लगा है।