logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खड़े ट्रक को पीछे से दोपहिया ने मारी टक्कर, एक की मौत


नागपुर: देवलापार थाना अंतर्गत बांद्रा के पास खड़े ट्रक को दोपहिया ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान  योगेन्द्र सोनवने, (कटंगी, बालाघाट, मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, योगेन्द्र अपने मित्र रितिक घाटे के साथ अपने गांव जा रहा था। इसी बीच बांद्रा खेत के पास खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में योगेन्द्र सोनवने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पवनी निवासी रितिक घाटे गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकों देवलापार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण नागपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवलापार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।