logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती ट्रेन से दो युवक कूदे, गंभीर रूप से घायल


नागपुर: कामठी स्टेशन पर दो युवकों द्वारा ट्रेन से कूदने की घटना सामने आई है। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए कामठी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल युवको की पहचान मयूर राजेश सहारे उम्र 21 व अमन महेंद्र सहारा उम्र 22 साल दोनों अंबेडकर वार्ड भंडारा निवासी हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों भंडारा से गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से अपने दोस्त के पास कामठी जाने के लिए निकले थे, लेकिन गीतांजलि एक्सप्रेस कामठी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी तो दोनों ने चलती ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश की।  इस दौरान दोनों घायल हो गए। जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को कामठी को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

हालांकि, अमन सहारे के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरा मामूली रूप से घायल है। अमन को आगे के इलाज के लिए नागपुर मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मयूर का कमाठी उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।