logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर विश्वविद्यालय को मिली पहली महिला कुलगुरु, डॉक्टर मनाली क्षीरसागर होंगी RTMNU की 25वीं कुलगुरू


नागपुर: लगातार दो वर्षों तक कुलपति पद खाली रहने के बाद नागपुर विश्वविद्यालय में आखिरकार स्थायी नेतृत्व स्थापित हो गया है। इतिहास रचते हुए डॉ. मनाली मकरंद क्षीरसागर को विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलगुरु नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ न सिर्फ प्रशासनिक ठहराव की स्थिति समाप्त होने की उम्मीद है, बल्कि विश्वविद्यालय में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और सुधारों के दौर की भी शुरुआत मानी जा रही है।

नागपुर विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित कुलगुरु नियुक्ति का रास्ता आखिरकार साफ हो गया। राज्यपाल और कुलाधिपति द्वारा यशवंत राव चव्हाण अभियांत्रिक महाविद्यालय की तकनीकी डायरेक्टर व सलाहकार डॉक्टर मनाली मकरंद  क्षीरसागर को 25वीं नियमित कुलगुरु के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी महिला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे शैक्षणिक जगत और छात्र समुदाय में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

दो साल से विश्वविद्यालय स्थायी कुलगुरु के अभाव में कार्यवाहक व्यवस्था पर चल रहा था, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण फैसले लंबित थे और प्रशासनिक गतिविधियां धीमी पड़ गई थीं। छात्रों से लेकर शिक्षकों तक, सभी वर्ग विश्वविद्यालय में सक्षम व स्थायी नेतृत्व की मांग कर रहे थे। एनएसयूआई सहित कई छात्र संगठनों ने नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर लगातार आवाज बुलंद की थी और जल्द से जल्द कुलपति नियुक्त करने की मांग की थी।

डॉ. क्षीरसागर की नियुक्ति के साथ अब उम्मीद जताई जा रही है कि विश्वविद्यालय की ठप पड़ी प्रक्रिया को गति मिलेगी। उनके सामने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सुधार, अधूरे फैसलों को पूरा करने, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने जैसी कई चुनौतियां होंगी। छात्रों और शिक्षकों ने एक स्वर में उम्मीद जताई है कि डॉ. क्षीरसागर की नियुक्ति से प्रशासनिक सक्रियता बढ़ेगी, लटके हुए मुद्दों का समाधान होगा और नागपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर शैक्षणिक गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेगा। 

देखें वीडियो: