logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वेटर को मिलती थी बार-बार टिप, चिढ़े अन्य साथियों ने किया किया हमला


नागपुर: होटल में बार-बार एक वेटर ज्यादा टीप मिलने के कारण से आहत होकर उसके साथ काम करने वाले 3 वेटरों ने उस पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की। यह घटना नागपुर के धंतोली गार्डन के पास घटित हुई। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है उसके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक कलमेश्वर निवासी आशीष जीवतोड़े बताया जा रहा है। आशीष अपने साथियों आरोपी नीलेश गजबे, सुगत भगत गुंजन भूरे  के साथ सीताबर्डी स्थित एक होटल में वेटर के रूप में काम करता है। अक्सर ग्राहकों से आशीष को बार-बार टिप मिलती थी और इसी बात को लेकर उसके साथ काम करने वाले अन्य बेटर आहत थे। 15 अप्रैल को तड़के आशीष ड्यूटी के बाद धनतोली गार्डन के पास पोहा खाकर रूम पर जा रहा था उसी दौरान उसके साथियों ने लोहे की रॉड व पत्थर से उसपर हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की। 

बेहोशी की हालत में मिले आशीष को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था और 2 दिन बाद इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है और उसके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।