logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बैरामजी टाउन में बड़ा हादसा, तेज आंधी से घर के ऊपर गिरा पेड; माँ-बेटे की मौत, पिता मलबे में दबे


नागपुर: उपराजधानी में गुरुवार शाम को तेज हवाओं, बिजली के साथ बारिश भी हुई। तेज हवाओं के कारण बैरामजी टाऊन में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पेड़ घर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार लोग दब गए। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस और अग्निशमन विभाग मौजूद है और दबे लोगों क बाहर निकालने का काम जारी है।  

शाम में आई तेज बारिश और आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में पेल और बिजली के खंबे गिरने  के मामले सामने आये हैं। सदर थाना बैरामजी टाऊन के धोबी मोहल्ला, इटारसी पुलिया के पास एक पेड़ घर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार लोग दब गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश यादव (22) और उसकी माँ ज्योती अशोक यादव (50) हुई हैं। वहीं पिता अशोक यादव अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। 

अग्निशमन दल ने पहले आकाश और उसकी माँ ज्योति को बाहर निकला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मलबे में अभी भी पिता दबे हुए हैं। जिन्हे पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी निकालने में लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू का काम जारी था। 

बड़ी संख्या में गिरे पेड़ और बिजली के खम्बे 

तेज आधी और तूफ़ान के कारण शहर एक कई हिस्सों में पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। एक तरफ जहां पेड़ गिरने से नागरिको को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं बिजली के खंबे गिरने के कारण कई इलाको में बिजली तक गिर गई। इंदोरा चौक, नरेंद्र नगर, सिविल लाइन्स सहित कई इलाको में पेड़ गिरने की खबर सामने आई है। हालांकि, दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और पेड़ो को रास्ते से हटाया।