logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: सतरंजीपुरा जोन में 24 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी


नागपुर: नेहरू नगर झोन द्वारा डाली गई नई पाइप लाइन शुरू करने और पुरानी लाइन को बंद करने के लिए 24 घंटे का शॉटडाउन करने का निर्णय लिया है। जिसके कारण शुक्रवार, 7 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से शनिवार, 8 अक्टूबर, सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इस बंद के दौरान सतरंजीपुरानगर अंचल के अंतर्गत आने वाले 2 जलाशयों (वंजारी और कलमाना जलाशय) में जलापूर्ति बाधित रहेगी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मनपा और ओसीडब्ल्यू नेहरूनगर जोन ने पहले 28 सितंबर को इस बंद की घोषणा की थी, लेकिन 27 सितंबर को अचानक भारी बारिश के कारण सभी सिस्टम ध्वस्त हो गए और दोनों इंटरकनेक्शन साइट (शटडाउन तकनीकी कार्य स्थल) पर भारी पानी जमा होने से काम खतरनाक हो गया। इसलिए 27 तारीख को शटडाउन स्थगित कर सात अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शनिवार को सुबह 10 बजे तक ले जाने का निर्णय लिया गया है।

इस क्षेत्र में जलापूर्ति ठप

सतरंजीपुरा जोन में इस बंद के कारण राजीव गांधी नगर, संतोष नगर, कुंदनलाल गुप्ता नगर, विनोबा भावे नगर, नागसेनवन, वंदेवी नगर, बेले नगर, कामना नगर, वैभव लक्ष्मी नगर, मेमन कॉलोनी, वैष्णोदेवी नगर, गुलशन नगर।, पांडुरंग नगर, बबलेश्वरी नगर, देवी नगर, त्रिमूर्ति नगर और वंजारी ओल्ड सेटलमेंट में जलापूर्ति नहीं होगी। कलमना एनआईटी वाटरशेड  से होने वाले आपूर्ति वाले कलमना बस्ती, गणेश नगर, समाज एकता नगर, वाजपेयी नगर, नागराज नगर, म्हाडा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पानी नहीं आएगा।