logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Weather Update: नागपुर में तापमान पहुंचा 41.2 डिग्री सेल्सियस, लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल


नागपुर: धूप में तेजी के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वही बुलढाना को छोड़ विदर्भ के सभी जिलो में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

कुछ दिनो से तेज़ धूप के कारण तापमान में ख़ासी बड़ोतर्री देखने मिल रही है। मंगलवार को जहां नागपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था वही बुधवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ ही रातें भी गर्म होने लगी है। नागपुर में रात का पारा 24 डिग्री के आस पास बना हुआ है। 

शहर में बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप में भी तेजी रही। लोगो को सुबह से ही गर्म थपेड़ो का सामना करना पड़ा। दिन के समय अब गर्म हवा का असर शुरू होने से लोग भी घरों से निकलने से पहले गर्मी से बचने का इंतजाम कर रहे हैं। अप्रैल में हुई बारिश के बाद अब  लोगों ने गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वही विदर्भ में बुलढाना को छोड़ सभी जिलो में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। 

विदर्भ के अन्य जिलों का तापमान 

अकोला में सबसे अधिक 43.5 डिग्री, अमरावती 41.8, बुलढाना 39.4, ब्राह्मपुरी 40.2, चंद्रपुर 40.4, गढ़चिरौली 41.6, गोंदिया 41.2, वर्धा 41.2, वॉशिम 40 और यवतमाल में 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इधर मौसम विभाग ने चक्रवात मोचा के कारण विदर्भ के मौसम का मिज़ाज बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग में 12 मई के बाद से विदर्भ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद जतायी है।

घरो से बाहर निकलना हुआ मुश्किल 

तेज धुप के करण नागरिकों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती धुप के कारण नागरिक अपने घरो में कैद हो गए हैं। सुबह 10 बजे के बाद से लोगों ने घरो से निकलना पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं शाम छह बजे के बाद घरो से बाहर निकला रहे हैं।