logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तालाब में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था


नागपुर: वाड़ी थाना अंतर्गत (Wadi Police Station) सुराबर्डी तालाब (Surabardi Lake) में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक का नाम राज तिवारी (20, शाहू नगर, वाड़ी) निवासी के रूप में हुई है। काफी देर ढूढ़ने के बाद युवक का शव बरामद किया गया। युवक एक निजी कंपनी में काम करता है।  यह हादसा मंगलवार दोपहर एक बजे हुआ। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राज अपने दोस्त खुशाल के साथ होली का रंग खेलने के बाद नहाने के लिए सुरबर्डी स्थित तालाब पर पहुंचा था। हालांकि दोनों ही युवकों को तैरना नहीं आता था। इसी दौरान वे तालाब के किनारे पानी में उतर कर नहाने लगे। इसी बीच राज का पैर फिसलने के चलते वह तालाब में डूबने लगा जिसे खुशाल ने बचाने का प्रयत्न किया। इसी दौरान खुशाल भे फिसल कर  पानी में डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने खुशहाल को तो पानी से बाहर निकाल लिया परंतु राज तिवारी की पानी में डूबने से मौत हो गई। 

इस घटना की जानकारी वहां मौजूद नागरिकों ने अग्निशमन दस्ते और पुलिस को दी। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर राज के शव को पानी से मैं ढूंढने की कोशिश की परंतु बहुत देर तक शव नहीं मिलने के बाद गोताखोर जगदीश खरे की मदद ली गई। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद गोताखोर खरे ने राज के शव को पानी से बाहर निकाला। वाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और आदि की जांच कर रही है।