logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: बाघ के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत और भय का माहौल


नागपुर: विदर्भ में बाघ के हमले में मानवों की मौत होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को नागपुर में भी ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम गौरीशंकर श्रीभाद्रे (29, पवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मौदी गांव) निवासी के रूप में हुई है। इस घटना पवनी  वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले चारगांव बीट क्रमांक 456 से क्षेत्र में यह घटना हुई। इससे दहशत और भय का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पेंच व्याघ्र प्रकल्प नागपुर जिले के अंतर्गत पवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मौदी गांव का युवक गौरीशंकर अपनी बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने के लिए सुबह लगभग १० बजे जंगल गया था, वहीं युवक पर वाघ ने हमला कर दिया गया, जहां घटना स्थल पर ही श्रीभाद्रे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पेंच टाइगर रिजर्व का प्रशासन तुरंत हरकत में आया, और घटनास्थल पर पहुंच कर देवलापार पुलिस के समक्ष पंचनामा किया गया। 

प्रकरण में मृतक की पत्नी को फौरी सहायता के तौर पर 50,000हजार रुपए की मदद की गई है, तथा आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए दिए जाने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों ने दी है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की तीसरी घटना है।