logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गैंगस्टर आबू खान के अतिक्रमण पर चला मनपा का बुलडोजर, ईमारत की ध्वस्त


नागपुर: गैंगस्टर और ड्रग्स पैडलर आबू खान के अतिक्रमण पर नागपुर महानगर पालिका का बुलडोजर चल गया है। रविवार दोपहर मनपा का अतिक्रमण निर्मूलन दस्ता अपने दल बल के साथ ताजबाग परिसर में पहुंचा और गैंगस्टर द्वारा बनाए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। जिससे कार्रवाई के दौरान उत्पन्न होनी वाली किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।
 
गैंगस्टर आबू खाना और सहजाद खान दोनों भाई मिलकर शहर में ड्रग्स बेचने और लोगों को धमकाकर अवैध वसूली करने का काम करते थे। इस दौरान आरोपियों ने मनपा और ताजबाग की जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर उन पर घर और दुकाने बना ली थी। जिसकी शिकायत मनपा को की गई थी। 
 
इसी शिकायत के आधार पर रविवार को मनपा की अतिक्रमण निर्मूलन की टीम दल बल के साथ पहुंचा और अवैध कब्ज़ा कर आरोपियों द्वारा बनाए घर और दुकान पर बुलडोजर चला दिया। हालांकि, इस दौरान दस्ते को विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन वहां मौजूद पोलिसकर्मियों के कारण उनकी एक न चल सकी।