logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक, पारशिवनी, मौदा को मिलाकर 70 हजार से अधिक महिलाओं के नाम लाड़ली बहन योजना की सूची में दर्ज


नागपुर: राज्य सरकार के संचालित महात्वाकांक्षी लाड़ली बहन योजना को लेकर अब तक रामटेक पारशिवनी सहित मौदा के कुछ गांवों को मिलाकर 70 हजार से अधिक महिलाओं के नाम इस सूची में दर्ज हो चुके हैं। यह जानकारी रामटेक SDO प्रियेश महाजन ने दी है।

रामटेक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पारशिवनी तहसील सहित रामटेक, देवलापार एवं मौदा के कुछ गांवों को मिलाकर 70 हजार से अधिक महिलाओं के द्वारा लाड़ली बहन योजना में पंजीकरण कराया गया था, जिसे रामटेक उपविभागीय कार्यालय द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। 

इस लाड़ली बहन योजना में रामटेक से 29 हजार एवं पारशिवनी से 28 हजार तथा मौदा के कुछ गांवों को मिलाकर 13 हजार से अधिक महिलाओं के द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है। ज्ञात हो कि महिलाओं का लाड़ली बहन योजना में पंजीकरण करने के बाद बैंक एवं आधार सेंटर में भारी भीड़ उमड़ रही है।