logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नवरात्री के पहले दिन कोराडी मंदिर में मिले नाना पटोले और चंद्रशेखर बावनकुले, मिलकर की आरती


नागपुर: नवरात्रि की घटस्थापना के शुभ अवसर पर नागपुर के कोराडी देवी मंदिर में बेहद ख़ास तस्वीर देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे एक साथ देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान दोनों प्रदेशाध्यक्षो ने साथ आरती भी की। 

राज्य की राजनीती में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब दो मुख्य पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष किसी मंच या सार्वजानिक कार्यक्रम पर एक साथ उपस्तिथ हुए हो. ऐसी ही खास तस्वीर नागपुर के कोराडी मंदिर में देखने को मिली। जहा माता के दर्शन के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले एक साथ पहुंचे। सबसे पहले दोनों नेताओं ने माता के दर्शन किये। फिर साथ में आरती में हिस्सा लिया।

राजनीतिक विरोधाभास को किनारे रखते हुए दोनों नेताओ ने माता के चरणों में नतमस्तक होकर प्रार्थना की। दर्शन और आरती के बाद दोनों नेताओ के बिच काफी देर तक चर्चा भी हुई।