logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नाराजगी के सवाल पर बोले नाना पटोले, कहा- यह सिर्फ अफवाह, सभा सफल न हो इसको लेकर भाजपा कर रही प्रयास


नागपुर: महाविकास अघाड़ी की 16 अप्रैल को नागपुर में सभा होने वाली है। इसको लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। इसी बीच खबरे चल रही हैं कि, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले नाराज चल रहे हैं। वहीं इन चर्चाओं पर पटोले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि, “सभा सफल न हो इसलिए विरोधियों द्वारा इस तरह की झूठी बातें फैला रहे हैं।”

वज्रमुठ सभा को लेकर जोर-शोर से तैयारी जारी है। इस दौरान कई बैठकें हुई हैं, लेकिन एक भी बैठक में पटोले शामिल नहीं हुए। इसके बाद से उनकी नाराजगी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। इसी पर शुक्रवार को पटोले ने स्पष्टीकरण दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं कोई नाराज वराज नहीं हूँ। न ही कोई कोई नेता है। सभी एक साथ मिलकर सभा को सफल करने में लगे हुए हैं।”

गठबंधन में तनाव लाने का प्रयास 

पटोले ने कहा, "विरोधी सभा को सफल नहीं होना देने चाहते हैं। मंजूरी मिलने के बाद भी किस तरह सभा न हो इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के लोग अदालत तक गए, लेकिन अदालत ने सभा को लेकर हमें न्याय दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "सभा न हो इसको लेकर भाजपा द्वारा लगातर झूठी खबरे और अफवाह फैलाई जारही है। महाविकास अघाड़ी में किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है। इसी के साथ तीनो गठबंधन में तनाव पैदा करने का प्रयास किया जारहा है। 

सभा की तैयारी पूरी 

पटोले ने कहा, “सभा के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। विधायक सुनील केदार के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हमारे शहर और जिला अध्यक्ष, सहित तमाम पार्टी के नेता मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं एनसीपी से अनिल देशमुख और शिवसेना से भी कई नेता इसमें लगे हुए हैं।”

यह भी पढ़ें: 

  • वज्रमुठ सभा को लेकर महाविकास अघाड़ी में सब ठीक नहीं, नितिन राउत पार्टी से चल रहे नाराज