logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रवादी शरद पवार का जन आक्रोश आंदोलन, सड़े हुए संतरे, मोसंबी के साथ किया विरोध प्रदर्शन


नागपुर: नागपुर के संविधान चौक पर राष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी ने अतिवृष्टि से खराब हुए मोसंबी और संतरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। एनसीपी शरद चंद्र पवार के नेता और नागपुर जिला परिषद सदस्य सलिल देशमुख के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया।  

इस दौरान सलिल देशमुख ने कहा कि लगातार बारिश के कारण नागपुर जिले में भारी मात्रा में संतरे और मोसंबी बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विदर्भ के कई जिलों में संतरे और मौसंबी की फसलें उगाई जाती है। बारिश से सब नष्ट हो रही है। फसलों में रोग लग रहा है. सरकार को तत्काल रोग का निदान कर मुआवजा देना चाहिए। 

सलिल देशमुख ने कहा कि हमारी मांग है कि इस नुकसान का तत्काल पंचनामा किया जाए और किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टर के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए।