logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

100 प्रतिशत भरा नवेगांव खैरी बांध, खोले गए 16 में से 15 गेट, अर्लट मोड़ पर अपत्ति व्यवस्थापन टीम


नागपुर: मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में पिछले 2 दिनों से हो रही सतत बारिश के कारण पारशिवनी तहसील के नवेगांव खैरी के 16 में से 15 गेट खोल दिए गए हैं, जिसके कारण नदी किनारे पर रहने वाले नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई है।

सोमवार एवं मंगलवार को देर रात तक हुई सतत मुसलाधार बारिश के कारण मध्यप्रदेश का चौरई बांध पूरी तरह से भर गया। चौरई बांध का पानी छोड़ने के कारण पारशिवनी तहसील स्थित नवेगांव खैरी बांध भी 100 प्रतिशत भर गया, जिसके चलते बांध के 15 गेट खोल दिए गए हैं। बांध के गेट खुलने से यहां से 1733.546 क्यूसेक से अधिक पानी कन्हान नदी में छोड़ा गया है। 

बांध के सभी 15 गेट खोले गए हैं, जिसमें 8 गेट 1 मीटर तक एवं 6 गेट 1.5 मीटर तक खोले गए हैं। सोमवार से लेकर मंगलवार देर रात लगभग 1093.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि पारशिवनी तहसीलदार राजेश भंडारकर ने अपत्ति व्यवस्थापन टीम को अर्लट मोड़ पर रखा हुआ है।