logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रवि राणा मुंबई के लिए रवाना, नवनीत राणा के उम्मीदवारी पर बोले-वरिष्ठ जो निर्णय लेंगे होगा स्वीकार


नागपुर: रवि राणा ने अमरावती लोकसभा सीट से नवनीत राणा को प्रत्याशी बनाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया है। बुधवार को राणा ने जहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, वहीं रात में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने मुंबई रवाना हुए। नागपुर एयरपोर्ट पर रवि राणा से जब उनके मुंबई दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, रवि राणा ने कहा कि वह जिले में विकास कार्यों और राजनीतिक मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे.

बडनेरा विधायक ने कहा, हम एनडीए का हिस्सा हैं, हमें सबसे मिलना है और कुछ चर्चा भी करनी है. अगर शासक ही विकास के नजरिए से बात नहीं करेंगे तो विकास कैसे होगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री राज्य के विकास का दृष्टिकोण रखते हैं। ऐसे कई विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई और अब मुख्यमंत्री विकास के मुद्दों और कुछ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं.