logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शारदीय नवरात्रि का पवन उत्सव नवरात्र आज से शुरू, शहर भर में सजे माँ के दरबार, मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़


नागपुर: आज से शारदीय नवरात्रि का त्योहार प्रारंभ हो गया है। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही हजारों की संख्या में शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज सुबह से ही शहर के आज्ञाराम देवी मंदिर क्षेत्र भी हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भर गया है। सुबह देवी की विशेष पूजा के साथ घट स्थापना की गई।

मां आग्याराम देवी नगर देवी के रूप में विख्यात हैं। यह रघुजी राजे भोसले की कुलदेवी थी। कहा जाता है कि देवी के दर्शन कर ही राजा भोसले लड़ाई के लिए आगे बढ़ते थे। यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है। 

आग्याराम देवी मंदिर को राज्य सरकार द्व्रारा ‘ब’ तीर्थक्षेत्र का दर्जा प्राप्त है। नवरात्र में हर साल यहां अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाती है। भक्तों की सुविधा के लिए एक अखंड ज्योत हॉल का भी निर्माण मंदिर परिसर में कराया गया है।