logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतकालीन सत्र में सरकार पर आक्रामक रहेगी एनसीपी, दिलीप वलसे पाटिल बोले- किसानों के मुद्दे पर निकालेंगे मोर्चा


नागपुर: 19 दिसंबर से नागपुर में शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ आक्रामक भूमिका में रहने की रणनीति अपनाई है। पार्टी ने पहले दिन से ही सरकार को घेरने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर सत्र के पहले दिन किसानों के मुद्दे पर विधानसभा तक पर मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है। इसी बात की जानकारी पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने पत्रकारों से बात करते हुए दिया। पाटिल एक दिवसीय नागपुर दौरे पर पहुंचे हैं। 

छत्रपति पर जानबूझकर की जा रही बयानबाजी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी को पाटिल ने जानबूझकर की जा रही ऐसा बताया है। पाटिल ने कहा, "छत्रपति के लिए राज्य के लोगों के मन में बेहद आदर और सम्मान हैं। लेकिन जिस तरह से बयानबाजी की जा रही वह पूरी तरह सोच समझकर की जा रही है। यह केवल महाराष्ट्र का अपमान करने के लिए किया जा रहा है।"