logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NDCCB Scam: सुनील केदार सहित छह दोषी करार, तीन बरी


नागपुर: नागपुर जिला मध्यवर्ती बैंक घोटाले में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सुनिल केदार को बड़ा झटका लगा है। जिला और सत्र न्यायालय ने केदार को घोटाले में मुख्या अभियुक्त मानते हुए दोषी करार दिया है। इसी के साथ पांच अन्य भी दोषी साबित हुए हैं। वहीं तीन को अदालत ने सबूतों के आधार पर बरी कर दी है।

ज्ञात हो कि, 2002 में नागपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला उजागर हुआ था। जिस समय यह घोटाला हुआ उस समय केदार बैंक के चेयरमैन थे। बैंक ने बिना किस सुरक्षा के निजी कम्पनी को लोन दिया। हालांकि, बाद में कंपनी पैसे लौटा नहीं पाई और वह दिवालिया हो गई। निजी कंपनी के दिवालिया हो जाने से बैंक में किसानों का पैसा भी डूब गया। इस घोटाले के लिए केदार को मुख्य आरोपी बनाया गया। 

यह आरोपी हुए दोषी सिद्ध 

अदालत ने सुनील केदार के साथ अशोक चौधरी, केतन सेठ, सुबोध गुंडारे, नंदकिशोर त्रिवेदी, अमोल वर्मा को दोषी करार दिया है। वहीं श्रीप्रकाश पोद्दार, सुरेश पेशकर और महेंद्र अग्रवाल को सबूतों के आधार पर निर्दोष साबित घोषित कर दिया। फ़िलहाल अभी सजा का ऐलान नहीं किया गया है।