logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सोसाइटी निवासियों की लापरवाही ने ली माँ-बेटे की जान, मान लेते बात तो आज होते जिन्दा


नागपुर: गुरुवार को उपराजधानी में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान शहर के बैरामजी टाउन के गोंडवाना चौक परिसर में स्थित जेपी हाइट्स नामक अपार्टमेंट में लगे पड़े एक घर पर गिर गया। घर की दिवार गिरने के कारण उसने निचे माँ-बेटे दब गए और उनकी मौत हो गई।

कई दिनों से पेड़ काटने की मांग कर रहे थे

इसी हादसे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसके तहत रहवासी सोसाइटी निवासियों से लगातर इस पेड़ को काटने की मांग कर रहे थे। नागरिको का कहना था कि, पेड़ झुककर लोगों के घरो के ऊपर आ चुके हैं। किसी भी समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन सोसाइटी निवासियों ने इस मांग को दरकिनार करते हुए पेड़ो को नहीं कटा।

गुरुवार की रात आए तूफान के चलते 4 पेड़ जमीन से उखड़ गए। पेड़ गिरने से अपार्टमेंट की दीवार ढह गई. करीब 10 फुट ऊंची और 25 फुट लंबी दीवार का हिस्सा यादव के मकान पर गिरा। उनका मकान भी पूरी तरह ढह गया। इस समय ज्योति और अमन घर में ही मौजूद थे। दोनों मलबे के नीचे दब गए। इस कारण दोनों की मौत हो गई।

मान लेते मांग तो आज माँ-बेटे होते जिंदा

दो मौतों के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं सोसायटी निवासियों को लेकर नागरिकों में काफी रोष देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए सदर पुलिस ने 40 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। क्यूआरटी और रायट कंट्रोल दस्ते को भी मौके पर तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तरह की स्थिति को संभाला जा सके। नागरिकों का कहना है कि, अगर सोसाइटी के लोग लापरवाही न दिखाते हुए मांग मान लेते तो आज दोनों जिंदा होते।