logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लापरवाही पड़ेगी भारी, छिन जाएगा राशन कार्ड! 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य


नागपुर: अगर आप सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नागपुर में प्राधान्य गुट और अंत्योदय गुट के तहत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों को 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है और आप मुफ्त अनाज के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इस बात की जानकारी अन्न धान्य वितरण अधिकारी विनोद काले ने दी है। 

नागपुर शहर में कुल 4 लाख 24 हजार 198 परिवार इस योजना के तहत मुफ्त अनाज का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से 3 लाख 78 हजार 440 प्राधान्य गुट और 45 हजार 758 अंत्योदय गुट के राशन कार्ड धारक हैं। राशन कार्ड धारकों को नजदीकी राशन केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ ई-केवाईसी करवानी होगी। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि पूरे शहर में 600 राशन दुकानों के लिए सिर्फ 50 ऑपरेटर्स ही नियुक्त किए गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही अपने नजदीकी राशन केंद्र पर जाएं, वरना आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। सरकार की इस योजना का लाभ उठाते रहने के लिए 28 फरवरी की डेडलाइन से पहले ई-केवाईसी जरूर करवा लें।