logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से शहडोल के लिए नई ट्रेन, कल से आरंभ होगी सेवा


नागपुर: रेल प्रशासन ने नागपुर शहडोल- नागपुर के बीच नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत 29 अगस्त को 20 कोचों के साथ ट्रैन क्रमांक 08287 शहडोल- नागपुर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन, शहडोल से दोपहर 1.30 बजे निकलेगी और सुबह 4 बजे नागपुर आएगी. यह ट्रेन उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, सौंसर में रुकते हुए नागपुर तक आएगी. जबकि, नियमित रूप से यह ट्रेन निम्नानुसार चलेगी.

वहीं, 4 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11.45 बजे 11201 नागपुर - शहडोल एक्सप्रेस नागपुर से छूटकर अगले दिन रात 12.20 बजे शहडोल पहुंचेगी. 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस शहडोल से 5 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 6.30 बजे नागपुर आएगी. यह ट्रेन सौसर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, जबलपुर, कटनी दक्षिण और उमरिया में रुकेगी.

इसमें 1 एसी 2 टियर, 4 एसी 3 टियर, 11 स्लीपर क्लास और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड के ब्रेक वैन होंगे. नियमित ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग 30 अगस्त से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट पर शुरू होगी.