logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

2025 का पहला दिन, मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़


नागपुर: नया साल, नई उम्मीदें और भगवान से प्रार्थनाएं। नागपुर के सभी मंदिरों में साल 2025 की पहली सुबह श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर कोई भगवान के दर्शन के लिए कतार में खड़ा नजर आया। नागपुर के तकरीबन सभी मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। खासतौर पर रामटेक मंदिर, टेकड़ी गणेश मंदिर, और साई मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही।

नए साल के मौके पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। कई भक्त अपने परिवार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करते नजर आए। इसके साथ ही कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और खास आरती का भी आयोजन किया गया.