logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सावनेर में सुनसान जगह पर नवजात शिशू को छोड़ा, सुबह सैर पर निकली महिलाओं ने बचाया


सावनेरः सावनेर थाना अंतर्गत पाटनसावंगी बीट के पाटनसावंगी आदासा बायपास स्थीत महेंद्र धार्मिक के घर के पीछे कोई अज्ञात नवजात शिशू को रात के अंधेरे में छोड़कर चले गया।  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह सैर पर निकली कुछ महिलाओं को पाटनसावंगी आदासा बायपास पर स्थीत महेंद्र धार्मिक के घर के कोने के सुनसान जगह से नवजात शिशू के रोने की आवाज आने आई। जब उन्होंने जाकर देखा तो वहां एक नवजात बिना वस्त्र के जमीन पर रोता बिलखता दिखाई पड़ा। जिसके बाद इस बात की खबर तुरंत पाटनसावंगी चौकी के इंचार्ज एपीआय शिवाजी नागवे को दी गई। 

घटना की खबर मिलते ही एपीआई शिवाजी नागवे अपने सहयोगी कर्मी अंकुश मुळे, माणीक शेरे, अशोक निस्ताने आदीके साथ घटनास्थल रवाना हुये तथा घटनास्थल का मुआवना कर हितज्योती फाऊंडेशन के हितेश बंन्सोड की सहायता से उक्त नवजात शिशू को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पाटनसावंगी ले जाकर उसकी जाँच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की देखभाल हेतु मेओ अस्पताल, नागपुर रवाना किया। 

सूत्रों की मानें तो उक्त नवजात शिशू का जन्म प्रेम संबध अथवा अनैतिक संबंधों से होने के कारण उसे निर्दयता पुर्वक रात के अंधेरे में लाकर छोड़े जाने के कायस लगाये जा रहे हैं. वहीं, सावनेर पोलीस स्टेशन के थानेदार रवींद्र मानकर के मार्गदर्शन में एपीआई शिवाजी नागवे तथा उनकी टीम आसपास सुरक्षा कैमरे की जाँच में जुट गई है।