logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NIT और NMRDA करेगा अनाधिकृत लेआउट नियमितीकरण, मंगवाएं आवेदन


नागपुर: नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (NMRDA) और नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) द्वारा अनाधिकृत लेआउट के भूखंडों के नियमितीकरण के लिए आवेदन दिए जाने के नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। दोनों एजेंसियों द्वारा नागरिकों से आवेदन मंगाए गए है।  प्रदेश विकास प्राधिकरण के लिए 3 महीने की जबकि प्रन्यास के अधिकार क्षेत्र के लिए एक महीने की समयावधि दी गयी है। 

भूखंडो के नियमितीकरण के लिए नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने नागरिको को तीन महीने का समय दिया है। हालाँकि इससे पहले भी आवेदन मंगाए गए थे जिन्हे आरएल यानि रिलीज लेटर दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू है। अब एक बार फिर नागरिको को मौका दिया गया है जिसके तहत 1 अगस्त ने 30 नवम्बर 2023 के बीच आवेदन मंगाए गए है। आवेदन ऑनलाइन जमा कराये जा सकते है। 

इसी के साथ नागपुर सुधार प्रन्यास ने भी नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किये गए। गुंठेवारी 2 के तहत कुछ महीने पूर्व भी भूखंडो के नियमितीकरण को लेकर आवेदन मंगाए गए थे।  जिसके तहत 82 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमे से 52 हजार आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। नागरिकों की मांग पर एक बार फिर से आवेदन मंगाए गए है।  5 अगस्त से पांच सितंबर के बीच नागरिक आवेदन दे सकते है।  हालांकि, जिन लोगों ने पहले आवेदन किया है उन्हें आवेदन करने की कोई जरुरत नहीं है।