logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनआईटी ने भूमि धारको के अभय योजना शुरू करने की मांग, राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव


नागपुर: सुधार प्रन्यास की मंगलवार को हुई बोर्ड मीटिंग में लीज प्लाट के ग्राउंड रेंट पर लगने वाले पेनल्टी के ब्याज को माफ़ किये जाने का प्रस्ताव पास किया है. बोर्ड मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव पास कर इसे राज्य सरकार के पास भेजा जायेगा। प्रन्यास  इसके लिए अभय योजना शुरू किये जाने की गुजारिश राज्य सरकार से करेगी।

नागपुर सुधार प्रन्यास के लाखों लीज प्लाट है. जिस पर वार्षिक 2% ग्राउंड रेंट वसूला जाता है.. कई नागरिकों का वर्षों से ग्राउंड रेट बकाया है. इसके साथ ही उन पर लगातार ब्याज भी लग रहा है. इस विषय के निपटारे और नागरिकों को ग्राउंड रेंट बकाया भरने के लिए सहूलियत दिए जाने के उद्देश्य से अभय योजना शुरू किये जाने का प्रस्ताव मंगलवार को हुई बोर्ड मीटिंग में पास किया गया. विधायक मोहन मते ने यह प्रस्ताव रखा था. जिसे मंजूरी प्रदान की गयी है. एनआयटी इस विषय को लेकर अभय योजना शुरू करे इसका प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा भेजेगी।