logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनआईटी भूमि मामला: विधानसभा के बाहर एमवीए नेताओं ने किया प्रदर्शन, '50 खोखे भूखंड ओके' के नारे भी लगाए


नागपुर: नागपुर सुधार प्रन्यास मामले को लेकर विपक्षी दल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी को लेकर विधानमंडल के बाहर महाविकास अघाड़ी नेताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने के पहले एमवीए के तमाम बड़े नेता सीढ़ियों पर जमा हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान विधायकों ने 50 खोखे भूखंड ओके के नारे भी लगाए।

इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के साथ नाना पटोले, आदित्य ठाकरे, जितेंद्र अवध, रवींद्र वाईकर, रोहित पवार, अशोक चव्हाण, जयंत पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल शशिकांत शिंदे, सुनील राउत, सुनील प्रभु, प्रणीति शिंदे सहित सभी विपक्षी विधायक मौजूद रहे।