logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बोगस कागज पत्र के सहारे एनआईटी की जमीन बेचीं, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: सक्करदरा थाना अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां दो आरोपियों ने एनआईटी की जमीन को बोगस कागज पत्र तैयार कर 1,52 करोड़ में बेंच दी। वहीं जब जमीन का के कागजाद लेकर एनआईटी कार्यालय गए तब उन्हें यह घटना सामने आई। पीड़ित गजानना आनंदराव देवड़ीकर (70, स्नेहनगर, सेवाग्राम रोड, वर्धा) निवासी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल अजाबराव ठाकरे (55, सुभेदार लेआऊट, हुडकेश्वर) और मुख़्तार आलम मोहम्मद अली (साईनाथ नगर) और नाझीम अली सैय्यद अली (431, आशीर्वाद नगर, नागपुर) निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल पेशे से आर्किटेक्ट है। फ़िलहाल वह सस्पेंड चल रहा है। वर्धा निवासी पीड़ित नागपुर में जमीन की खोज कर रहे थे। इसकी जानकारी आरोपी अनिल को लगी। इस दौरान आरोपी ने मुख़्तार और नाझीम के मदद से पीड़ित से संपर्क किया। इस दौरान आरोपी ने उन्हें नागपुर के उमरेड रोड स्थित जाफरी हॉस्पिटल के पीछे स्थिति एक जमीन को बेचने के बात कही। आरोपियों ने जमीन के बोगस पत्र तैयार किए और 1,52 करोड़ रूपये जमीन को बेंच दी। 

जमीन का सौदा करने के बाद पीड़ित जब जमीन का रजिस्ट्रेशन करने पहुंचे तो जांच करने पर जमीन एनआईटी की निकली। खुद के साथ धोखाधड़ी का आभास होते ही वह सक्करदरा थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो अन्य आरोपी फरार है जिनकी खोज पुलिस कर रही है।