logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीमेंट रोड से शहर में आ रही बाढ़! नितिन गडकरी ने दिया जवाब, बताया असली कारण


नागपुर: शहर में सीमेंट की सड़कों के निर्माण जारी है। बिटिमिन की सड़कों की जगह सीमेंट की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, लागातार इसका विरोध भी किया जा रहा है। शहर में आरही बाढ़ के लिए इसको जिम्मेदार बताया जा रहा है। विपक्षी सहीत कई सामाजिक संगठनों ने इसको लेकर कई आरोप भी लगाएं हैं। सीमेंट की सड़कों और बाढ़ को लेकर किए जा रहे दावे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब दिया है। इसी के साथ उन्होंने बाढ़ का असली कारण भी बताया है। 

गडकरी ने कहा, "लोग शहर में जमा हो रहे पानी और बाढ़ को लेकर सीमेंट की सड़कों को जिम्मेदार बता रहे हैं।  पानी इसलिए जमा हो रहा है क्योंकि जो सड़क किनारे जो ड्रेनेज लाइन बनी है उसमें कचरा और सीमेंट पड़ा हुआ है। एनआईटी, मनपा हो या पीडब्लूडी बनाई सड़क हो सभी में यहीं हालत हैं। इसलिए इसके जिम्मेदार ये सभी है। मैंने अधिकारियों को चेतवानी दी है न इसे छोडूंगा न तुम्हें। ड्रेनेज पानी निकलने के लिए हैं।"

ज्ञात हो कि, पिछले दो मानसून से जिले में बारिश से बाढ़ जैसे हालत बन रहे हैं। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ है। मूसलधार बारिश और पानी जमा होने के कारण शहर में बाढ़ वाली स्थिति निर्माण हो चुकी है। यही नहीं कई क्षेत्र पानी ने डूब भी चुके हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल जहां गांधी नगर, शंकर नगर सहीत नाग नदी के पास मौजूदा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। वहीं इस वर्ष बेसा बेलतारोड़ी परिसर में वैसी स्थिती बनी।