logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी ने दाखिल किया नामांकन, जनता से की तीसरी बार मोदी सरकार को वोट देने की अपील


नागपुर: नागपुर और रामटेक लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवारों के नामांकन से पहले सभा का अभी आयोजन हुआ. इस सभा के माध्यम से राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन की कवायत भी दिखाई दी. कार्यकर्ताओ को अपने सम्बोधन में गडकरी ने एक बार फिर जहा पांच लाख से जीतने का आह्वान किया वही फडणवीस ने विरोधियो को राष्ट्रवादी कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होने के बाद बढ़ी ताकत का एहसास कराया.

राज्य की प्रमुख लोकसभा सीटों में एक नागपुर से लगातार तीसरी बार नितिन गड़करी ने अपना नामांकन भरा. मोदी राज में लगातार भाजपा न केवल नागपुर बल्कि रामटेक सीट भी जीतती आयी है. अपने कामों की वजह से देश के लोकप्रिय नेताओं में शुमार गड़करी खुद की जीत को लेकर नामांकन के साथ ही आश्वस्त दिखे। इस बार गड़करी ने खुद के लिए पांच लाख के जीत की मार्जिन तय की है इसलिए वो हर बार कार्यकर्ताओं से इस बड़ी मार्जिन से जीत की अपील करते दिखाई रहे है। 

गड़करी के नामांकन के लिए उपस्थित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गड़करी को पीएम मोदी का सेनापति बताया और उम्मीद जताई की इस बार भी न केवल भाजपा देश में बल्कि नागपुर जिले में गठबंधन की बड़ी जित दर्ज होगी। फडणवीस ने कहा की इस बार हमारे साथ घड़ी साथ है इसलिए हम विरोधियो के 12 बजायेंगे।

नागपुर में गड़करी अपने गढ़ में कायम है लेकिन रामटेक में कृपाल तुमाने पर राजनीतिक कृपा नहीं हुई. गढ़बंधन में राजू पारवे उम्मीदवारी के दाव पर पार लगे है. नए उम्मीदवार से राजनीतिक समीकरण क्या होंगे यह देखना दिलचप्स होगा। लेकिन पारवे ने तुमाने को धन्यवाद देते हुए उनका एहसान कभी नहीं भूलने की बात कही. 

कभी शरद पवार के सिपहसालार रहे प्रफुल्ल पटेल अब भाजपा के साथ आकर प्रफुल्लित है. गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए विदर्भ में वह भी जान लड़ाते दिखाई दे रहे है. गड़करी के समर्थन में पटेल ने कहा की हम भाजपा से इतने दूर क्यों रहे इसका मुझे आश्चर्य है. लेकिन अब तो वही कहावत सही है देर आये दुरुस्त आये. अब हम साथ है। 

नागपुर में नामांकन के दौरान नागपुर में राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया अब किसकी ताकत में दम है यह चुनाव परिणाम में दिखाई देगा।

देखें वीडियो: