logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी को फिर मिली धमकी, दिल्ली स्थित आवास पर फोन कर दी गई जान से मारने की धमकी


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार यह धमकी नागपुर में नहीं बल्कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर फ़ोन कर दी गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने केंद्रीय मंत्री के स्टाफ की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

सामचार एजेंन्सी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि, “केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कल शाम उनके दिल्ली आवास पर फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया और अब पुलिस मामले की जांच जारी है।”

मामले की चल रही जांच 

वहीं इस मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मंत्री के स्टाफ ने पुलिस को दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है, जांच चल रही है।

नागपुर स्थित आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा 

धमकी की जानकारी मिलते ही नागपुर पुलिस ने सतर्क रुख अपनाते हुए नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास और उनके संपर्क कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी के साथ उनके आवास पर बम निरोधक दस्ते और सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

ज्ञात हो कि, यह तीसरा मौका है जब केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पहले दो बार नागपुर स्थित कार्यालय में फ़ोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान 100 करोड़ की फिरौती भी मांगी गई है। हालांकि, इन दोनों मामलों में पुलिस ने बेलगाम सेन्ट्रल जेल से आरोपी जयेश पुजारी उर्फ़ कांता को गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया है। आरोपी पर यूएपीए के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। फ़िलहाल आरोपी को नागपुर जेल में रखा गया है।