logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गड़करी ने नागपुर एम्स निदेशक को लगाई फटकार, बोले - सिकलसेल-थैलीसीमिया पर नहीं उठाए ठोस कदम, तो बांधे अपना बोरिया-बिस्तर


नागपुर: एम्स के कामकाज को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भारी नाराजगी जताई है। गडकरी ने कहा कि उनकी लगातार कोशिशों के बाद भी सिकलसेल और थैलीसीमिया के मरीजों को मुंबई जाना पड़ता है। लेकिन एम्स में अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ऐसे में गड़करी ने सार्वजनिक मंच से एम्स निदेशक को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए अपना बोरिया बिस्तर बाँधने की चेतावनी दी।  

शनिवार को नागपुर के बुटीबोरी स्थित ट्रिपल आईटी के स्थायी परिसर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में अपने संबोधन में, गडकरी नागपुर एम्स से कामकाज से नाखुश दिखे। उन्होंने सार्वजानिक मंच से ही एम्स निदेशक को कड़ी फटकार लगते हुए कहा कि नागपुर विभाग में बड़ी संख्या में सिकलसेल और थैलीसीमिया के मरीज हैं। लेकिन एम्स में जरुरी सुविधा नहीं होने से मरीजों को मुंबई जाना पड़ता है। 

गडकरी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अगर डॉक्टर सही काम नहीं करेंगे तो वे अपना बोरिया बिस्तर बांध लें क्योंकि तुम्हे रखने में हमें कोई दिलचस्पी नहीं। ऐसा पहला मौका है जब गडकरी ने किसी सावर्जनिक मंच से एम्स की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि एम्स का सही उपयोग होना चाहिए ताकि नागपुर और विदर्भ का विकास हो। साथ ही गरीबों को भी फायदा मिले।”